HomeNationalछात्रों के लिए अहम खबर: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं रीशिड्यूल, बोर्ड ने...

छात्रों के लिए अहम खबर: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं रीशिड्यूल, बोर्ड ने जारी की नई तिथियां, जानिए…

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया है। यह बदलाव विशेष रूप से 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर किया गया है। बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इन परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की हैं।

Etv Bharat

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की जो परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, अब वह 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं की 3 मार्च को निर्धारित परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन केवल 3 मार्च 2026 की परीक्षाओं तक सीमित रहेगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

cbse board exams 2026 update

CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बदलाव की जानकारी तुरंत छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या गलतफहमी की स्थिति न बने। बोर्ड ने यह भी बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप डेटशीट में आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं और नई तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्शाई जाएंगी।

इस संबंध में CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र और अभिभावक बोर्ड के इस निर्णय में सहयोग करेंगे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि तिथि परिवर्तन से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे बिना किसी दबाव के परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...