रामनगर: विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई अहम विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।
![]()
मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सालय नैनीताल के भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मन की बात कार्यक्रम में घोड़ा लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना की। समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार, जिन्होंने मन की बात के माध्यम से उत्तराखंड से जुड़े नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देश के साथ साझा किया।”… pic.twitter.com/H0T3trM1Ep
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क और पुल से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 380.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं, विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
“आज के अवसर पर जनपद नैनीताल के समग्र विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। सभी जनपदों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।” : माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/9Sh2GBWFSo
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पुनर्निर्माण और शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के तहत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण हेतु 319.20 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास हुआ। हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड और डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 2374 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
“हमारी सरकार मानसखंड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक मंदिरों का शिलान्यास एवं विकास कार्य सुनिश्चित कर रही है। इससे उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली है, जिसके मूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष ऊर्जा और प्रेरणा है।” : माननीय… pic.twitter.com/uZNVFbmsvb
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग, ग्राम फूलचौड़ का मैन तुलसी विहार मार्ग, काठगोदाम व हल्द्वानी क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, फेंसिंग और मैदान समेकन कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे नवाचार पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यावहारिक बना रही है। देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू करते हुए, सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की गईं तथा राजकीय व सहायता… pic.twitter.com/tRQuyTak2J
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से राज्य में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हुई, जिससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ और ‘एक जिला, एक मेला’ जैसी अवधारणाओं से पर्यटन को सालभर गति मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कानून से ऊपर कोई नहीं है। भाईचारे की इस धरती पर कानून तोड़ने या अतिक्रमण की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।





