HomeNationalउत्तरकाशी में सांकरी विंटर फेस्टिवल–2025 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, बोले—...

उत्तरकाशी में सांकरी विंटर फेस्टिवल–2025 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, बोले— शीतकालीन पर्यटन से मजबूत हो रही पहाड़ी अर्थव्यवस्था

Date:

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित सांकरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सांकरी विंटर फेस्टिवल एवं टूरिज्म महोत्सव–2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारकांठा और हरकीदून जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए जाने वाले पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

SANKRI WINTER FESTIVAL

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरी क्षेत्र के हरकीदून, केदारकांठा, देवक्यारा, चांगसील, बराडसर ताल सहित अन्य हिमालयी पर्यटन स्थल उत्तराखंड की पहचान हैं और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन केवल तीन महीने तक सीमित रहता था, लेकिन सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा, ताल-बुग्याल और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने से यह अब बारह महीने का रोजगार आधारित माध्यम बन गया है, जिससे पहाड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सीएम धामी ने कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर उन्होंने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, लोकगीत, लोकनृत्य और सरल पहाड़ी जीवनशैली राज्य की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन पर्यटन के आह्वान के बाद केदारकांठा, हर्षिल, औली, मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इससे सीमांत गांवों में पलायन रुक रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और अन्य पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तरकाशी में पार्किंग निर्माण, सड़क परियोजनाएं, पुरोला उप जिला चिकित्सालय और तिलोथ विद्युत गृह जैसी योजनाएं इसके उदाहरण हैं।

सीएम धामी ने सिलक्यारा टनल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को भी मजबूत कर रही है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने जनता से शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विंटर फेस्टिवल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...