HomeNationalरिवर्स पलायन को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत, बोले– उत्तराखंड वासियों...

रिवर्स पलायन को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत, बोले– उत्तराखंड वासियों को जमीन दो, लोग आसमां लेकर क्या करेंगे?

Date:

देहरादून: उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, वहीं इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रिवर्स पलायन के मुद्दे पर धामी सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Former CM Harish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि सरकार रिवर्स पलायन की बातें तो कर रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को उनकी जमीन वापस देनी चाहिए, क्योंकि “आसमान लेकर लोग क्या करेंगे?”

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिवर्स पलायन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पलायन लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है और पिछले चार से पांच वर्षों में राज्य सरकार ने रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रिवर्स पलायन के नाम पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर उत्तराखंड में रिवर्स पलायन और भूमि से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...