HomeNationalऊधमसिंह नगर कांग्रेस में नई नियुक्ति: हिमांशु गावा फिर बने जिलाध्यक्ष, ममता...

ऊधमसिंह नगर कांग्रेस में नई नियुक्ति: हिमांशु गावा फिर बने जिलाध्यक्ष, ममता रानी को मिली महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Date:

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने संगठन में अहम बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। रुद्रपुर निवासी हिमांशु गावा को दूसरी बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ममता रानी को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंगलवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। इन पदों के लिए कई दावेदारों की चर्चा थी, जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी शामिल थे।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमांशु गावा और ममता रानी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...