Tuesday, March 3, 2026
HomeNationalउधम सिंह नगर किच्छा: बेटी की शादी और न बिकते धान से...

उधम सिंह नगर किच्छा: बेटी की शादी और न बिकते धान से परेशान किसान ने जलाई अपनी फसल, मचा हड़कंप

Date:

उधम सिंह नगर। किच्छा क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों की लिमिट पूरी होने के कारण अन्नदाता परेशान हैं। लगभग तीन सप्ताह से फसल बिकने का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र सोमवार को टूट गया। दरऊ गांव के एक किसान ने गुस्से में अपनी ही फसल को आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अन्य किसानों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और तुरंत धान खरीद शुरू करने की मांग की।

ग्राम दरऊ निवासी किसान चंद्रपाल की बेटी की शादी 15 दिन बाद है। पैसों की सख्त जरूरत के बावजूद धान न बिकने से निराश होकर उन्होंने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। चंद्रपाल ने बताया कि एक महीने से वह खरीद केंद्र पर धान बेचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लिमिट पूरी होने के कारण तौल बंद है। उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियां अधर में हैं और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है।

आक्रोशित किसानों ने एसडीएम गौरव पांडे से मुलाकात कर कहा कि केंद्र प्रभारी लिमिट पूरी होने का हवाला देकर खरीद से मना कर रहे हैं। किसान फरहाद खान ने बताया कि गांव में एक माह पहले क्रय केंद्र शुरू हुआ था, लेकिन सिर्फ नौ दिन ही तौल हुई। करीब 4500 क्विंटल धान तौलने के बाद खरीद रोक दी गई। सैकड़ों क्विंटल धान अब भी मंडी में पड़ा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसी बीच, कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ चुके गुरनाम सिंह भी अब धान बेचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 20 दिन से वह रोज मंडी पहुंचते हैं, लेकिन अब तक उनका मात्र 70 क्विंटल धान नहीं बिक सका है। उन्होंने कहा कि “पहले कहा गया कि जल्द खरीद होगी, अब लिमिट खत्म बताई जा रही है। खेती के बाकी काम भी रुक गए हैं।”

किच्छा मंडी में फिलहाल 500 क्विंटल से अधिक धान खरीदे जाने की प्रतीक्षा में पड़ा है। वहीं पंतनगर के किसान दिनेश मंडल ने खरीद रुकने से तंग आकर अपना 900 क्विंटल धान 1910 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी को बेच दिया।

एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि “दरऊ के किसानों की समस्या आरएफसी को भेज दी गई है। जैसे ही केंद्र की लिमिट बढ़ेगी, धान की खरीद दोबारा शुरू कर दी जाएगी।”

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...
marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet