HomeNationalDehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, जहां...

Dehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, जहां तैयार हुई बुनियादी शिक्षा की राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा

Date:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने यह बात राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों की वर्चुअल और स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की इस ऐतिहासिक पहल से राज्य के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से नए अवसर खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवाचारों से पाठ्यक्रम अधिक रोचक और सरल हो गया है। अब दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विशेषज्ञों और शिक्षकों से सीधा संवाद कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं पहले से संचालित हैं।

सीएम धामी ने बताया कि राज्य में शुरू किए गए ‘उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के जरिए विद्यार्थी अब घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह एप छात्रों को आत्ममूल्यांकन की सुविधा भी देगा और देश-राज्य के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...