HomeNationalरुद्रपुर को मिली मिनी स्टेडियम की सौगात, ट्रांजिट कैंप में बनेगा मिनी...

रुद्रपुर को मिली मिनी स्टेडियम की सौगात, ट्रांजिट कैंप में बनेगा मिनी स्टेडियम

Date:

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार ने रुद्रपुर शहर को मिनी स्टेडियम की सौगात दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सभी विधायकों से उनकी प्राथमिकताओं के 10-10 कार्य मांगे गए थे। इसी क्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा था। धामी सरकार ने इस प्रस्ताव को प्राथमिकता में शामिल कर लिया है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत ने बताया कि जिला प्रशासन भूमि की पैमाइश करेगा और विभाग मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेगा।

फुटबॉल मैदान के उपेक्षित रहने के कारण इसके किनारों पर लंबे समय से अतिक्रमण हो चुका है। स्टेडियम निर्माण के साथ ही इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि धामी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। खासकर युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देने के लिए यह स्टेडियम बड़ा कदम साबित होगा। इसे विधानसभा क्षेत्र की 10 प्राथमिकताओं में शामिल कर मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...