HomeNationalUttarakhand Crime: रुद्रपुर ट्रांसपोर्टर ऑफिस में घुसकर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी,...

Uttarakhand Crime: रुद्रपुर ट्रांसपोर्टर ऑफिस में घुसकर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

Date:

रुद्रपुर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी वन कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर अशोक जैन ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उनके कार्यालय में घुसकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, मामला 2018 के चार करोड़ रुपये के पुराने लेनदेन से जुड़ा है। उस समय समझौता हो चुका था, लेकिन सात साल बाद आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा दबाव बनाने लगे।

  • 19 अगस्त को बदमाश पहली बार ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पहुंचे और रुपये मांगे।

  • 27 अगस्त को 15 से अधिक लोग फिर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।

  • इसके बाद एक बार फिर 20 से अधिक लोग असलहों के साथ कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।

घटना से दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...