HomeNationalरुद्रपुर: तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

रुद्रपुर: तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Date:

रुद्रपुर के रम्पुरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने खुलेआम तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन इसकी शिकायत किसी ने पुलिस को नहीं दी। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

फुटेज में तीन बाइक पर सवार करीब नौ युवक नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से दो बाइकें एक घर के बाहर रुकती हैं। इसके बाद एक बाइक पर बैठे दो युवक और दूसरी बाइक पर बैठा एक युवक तमंचा लहराते हुए फायरिंग करते हैं और फिर सभी तेज़ी से वहां से निकल जाते हैं।

गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि फुटेज 23 अगस्त का है और इसमें युवक अवैध असलहों से फायरिंग करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...