HomeNationalजसपुर सड़क हादसा: बस और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, 60 यात्रियों...

जसपुर सड़क हादसा: बस और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, 60 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Date:

उधम सिंह नगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Uttarakhand: Big accident in Jaspur! Bus and tractor trolley collide, a  dozen passengers injured - Awaaz24x7 India

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जसपुर के गूलरगोजी निवार मंडी निवासी 44 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र अमीर हुसैन सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर HR01AJ9389) में गेहूं के बोरे लेकर हसनपुर से काशीपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बस संख्या UP31AT7743 हरिद्वार से लखीमपुर खीरी की ओर जा रही थी। फीका नदी के पास बस ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद का मंजर

धक्का इतना जोरदार था कि ट्रॉली में रखे गेहूं के बोरे सड़क पर बिखर गए और बस में सवार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर भेजा गया है।

बस चालक फरार

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में उस समय अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर रेहड़ (बिजनौर) भी मौजूद थे।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...