HomeNationalउत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर कई जजों के तबादले, देखें पूरी...

उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर कई जजों के तबादले, देखें पूरी सूची

Date:

नैनीताल। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य न्यायिक सेवा में बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कई जजों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले और नियुक्तियां

  • इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → अब द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।

  • नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल → स्थानांतरण कर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की जगह उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल की सचिव।

  • नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → अब तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।

  • रवि रंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी → नेहा कुशावाहा की जगह नैनीताल में पदस्थ।

  • बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल → स्थानांतरण कर अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), रुड़की, हरिद्वार।

  • शमा परवीन, पंचम अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → अब नीरज कुमार की जगह चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।

  • रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून → पदोन्नत होकर सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन)।

  • मीनाक्षी शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पुरोला (उत्तरकाशी) → पदोन्नत होकर सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन)।

  • शालिनी दादर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), भिकियासेन (अल्मोड़ा) → अब सिविल जज (जूनियर डिवीजन), उत्तरकाशी।

  • सांची अग्रवाल, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन), बाजपुर → अब डोईवाला (देहरादून)।

  • शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट-II, हल्द्वानी → अब न्यायिक मजिस्ट्रेट-I, हल्द्वानी।

  • आशीष तिवारी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रुड़की → अब अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन), खटीमा।

  • अवंतिका सिंह चौधरी, प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), रुड़की → अब सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), रुड़की।

  • विवेक शर्मा, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून → अब सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पुरोला (उत्तरकाशी)।

  • उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), रुड़की → अब प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), रुड़की।

  • इशांक, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून → अब प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून।

  • हिना कौसर, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून → अब द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून।

विशेष आदेश

हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग की जगह वे स्वयं प्रतिमाह एक सप्ताह कर्णप्रयाग में कैम्प कोर्ट आयोजित करेंगे।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...