HomeNationalChamoli Cloudburst: थराली में बाजार और घर मलबे में तबाह, उत्तराखंड पर...

Chamoli Cloudburst: थराली में बाजार और घर मलबे में तबाह, उत्तराखंड पर फिर टूटा प्राकृतिक कहर

Date:

उत्तराखंड में बारिश लगातार तबाही मचा रही है। चमोली जिले के थराली तहसील के चेपड़ों कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। अचानक उफान पर आए गदेरे ने पूरा बाजार और कई मकान मलबे में तबाह कर दिए। इस हादसे में दो लोगों के लापता होने की खबर है।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

राड़ीबगड़ में भी तबाही

राड़ीबगड़ क्षेत्र में भी एक गदेरा अचानक उफान पर आ गया। इससे एसडीएम आवास मलबे में दब गया और कई घरों में भी मलबा भर गया। हालात गंभीर होते देख एसडीएम समेत अधिकारियों को रात में ही सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी। वहीं कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

दर्दनाक हालात

हादसे के बाद का नजारा बेहद भयावह है। स्थानीय लोगों की जीवनभर की पूंजी और रोजगार के साधन तबाह हो गए हैं। गांव और कस्बे का बड़ा हिस्सा मलबे से पट गया है।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर मौजूद हैं और हालात का जायज़ा ले रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। हरमनी के पास मार्ग को सुचारु कर दिया गया है, ताकि मदद पहुंचाई जा सके।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

स्कूलों में अवकाश

भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...