HomeNationalउत्तराखंड: महाविद्यालयों में पढ़ रहीं बेटियों को मिलेगी बड़ी सौगात, कॉलेज आने-जाने...

उत्तराखंड: महाविद्यालयों में पढ़ रहीं बेटियों को मिलेगी बड़ी सौगात, कॉलेज आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा की तैयारी कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Date:

देहरादून: प्रदेश सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा में और आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के पर्वतीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

Uttarakhand Government Preparations to provide free transport facility to daughters

उच्च शिक्षा निदेशक वी.एन. खाली के अनुसार, कई प्रतिभावान छात्राएं साधन न होने की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इसी को देखते हुए शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के तहत सरकार महाविद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों के आने-जाने का खर्च वहन करेगी। इससे न केवल छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

अभी चल रही साइकिल योजना

फिलहाल राज्य सरकार कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल उपलब्ध करा रही है। मैदानी क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों को इसके लिए सीधे खाते में 2850 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में छात्राओं को इसी राशि की बैंक एफडी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रदेश में शिक्षा का ढांचा

वर्तमान में प्रदेश में—

  • 5 राज्य विश्वविद्यालय

  • 26 निजी विश्वविद्यालय

  • 118 सरकारी महाविद्यालय

  • 244 निजी महाविद्यालय

  • 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालय

के साथ-साथ छात्राओं के लिए 25 छात्रावास बनाए गए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान रहने में परेशानी न हो। अब सरकार चाहती है कि बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने में भी किसी तरह की दिक्कत न हो।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...