HomeNationalमेरठ टोल प्लाज़ा कांड: सैनिक से मारपीट पड़ी भारी, टोल प्लाजा कंपनी...

मेरठ टोल प्लाज़ा कांड: सैनिक से मारपीट पड़ी भारी, टोल प्लाजा कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना, सेवा भी होगी समाप्त, 6 गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान के साथ हुई मारपीट का मामला टोल प्लाज़ा कंपनी पर भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल ऑपरेटर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। भविष्य में यह कंपनी किसी भी टोल प्लाज़ा की बोली में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

अथॉरिटी ने कहा कि टोल कर्मचारियों का यह व्यवहार अस्वीकार्य है और यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस घटना के बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई की और अब तक 6 टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह घटना 17 अगस्त को मेरठ–करनाल हाईवे (NH-709A) स्थित भूनी टोल प्लाज़ा पर हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दर्जनभर टोलकर्मी लाठी-डंडों से सेना के जवान कपिल कावड़ को बेरहमी से पीट रहे हैं और उन्हें गालियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जवान को खंभे से बांधकर हाथ पीछे मोड़ दिए और लगातार मारपीट की।

कपिल कावड़ भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से जुड़े हैं। वे छुट्टियों पर घर आए थे और श्रीनगर में अपनी पोस्टिंग पर लौट रहे थे। मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय भूनी टोल प्लाज़ा पर लंबी लाइन देखकर उन्होंने टोलकर्मियों से अनुरोध किया कि उन्हें जल्दी निकलने दिया जाए, ताकि उनकी फ्लाइट न छूटे। इसी बात पर कहासुनी हुई और मामला हिंसा में बदल गया।

जवान के चचेरे भाई को भी टोलकर्मियों ने पीटा। कपिल के परिवार की शिकायत पर सरूरपुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मामला गंभीर होने पर प्रशासन और NHAI ने मिलकर कड़ी कार्रवाई की है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...