HomeNational'निमिषा प्रिया को माफी हरगिज नहीं, तुरंत दो फांसी', मृतक के भाई...

‘निमिषा प्रिया को माफी हरगिज नहीं, तुरंत दो फांसी’, मृतक के भाई ने तीसरी बार दी याचिका

Date:

यमन की जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया को फांसी देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। मृतक तलाल अब्दो महदी के भाई अब्दुल फत्ताह महदी ने तीसरी बार यमन के डिप्टी अटॉर्नी जनरल से मुलाकात कर निचली अदालत द्वारा दी गई मौत की सजा के तत्काल क्रियान्वयन की अर्जी दी है।

अब्दुल फत्ताह ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए अपने पत्र की प्रति भी प्रकाशित की, जिस पर कथित तौर पर तलाल के उत्तराधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। पत्र में हत्या को यमन के इतिहास में अभूतपूर्व करार देते हुए तुरंत फांसी देने की मांग की गई है।

16 जुलाई को होनी थी फांसी, लेकिन टली
पहले निमिषा की फांसी की तारीख 16 जुलाई तय थी, लेकिन राजनयिक और धार्मिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। 38 वर्षीय निमिषा, केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोड की रहने वाली है और जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या की दोषी ठहराई गई थी। आरोप है कि पासपोर्ट वापस पाने के लिए उसने महदी को बेहोशी का इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अपील खारिज, ब्लड मनी से इनकार
2020 में यमनी अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई, जिसे नवंबर 2023 में सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने बरकरार रखा। वह वर्तमान में सना की एक जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है। पीड़ित परिवार ब्लड मनी (मुआवजा) लेने से भी इनकार कर चुका है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...