HomeNationalधराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम धामी ने राहत वाहनों...

धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम धामी ने राहत वाहनों को किया रवाना

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के सहयोग से भेजी जा रही राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल समेत दैनिक जरूरत की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

May be an image of 11 people, car, road and text

सीएम धामी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रयास को अनुकरणीय बताया।

May be an image of 5 people, dais and text

इसी क्रम में मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने धराली और हर्षिल क्षेत्र में आपदा राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया। सीएम धामी ने इस योगदान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए संस्थाओं का इस तरह आगे आना अत्यंत सराहनीय है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...