HomeNationalजब तक मेरी मर्जी नहीं, जीतना तुम्हारे बस की बात नहीं: ममता...

जब तक मेरी मर्जी नहीं, जीतना तुम्हारे बस की बात नहीं: ममता बनर्जी की बीजेपी को चुनौती

Date:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को खुली चुनौती दी है। बुधवार को झारग्राम के पंचमाथा मोड़ पर एक जनसभा में ममता ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा,
“आप मुझे तब तक नहीं हरा सकते जब तक मैं आपको ऐसा करने की इजाजत नहीं देती। ममता बनर्जी को हराना आसान नहीं है।”

हालांकि उन्होंने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन निशाना पूरी तरह उसी की ओर था।

“मैं जिंदा शेरनी हूं” – ममता की चेतावनी

राजनीतिक संघर्षों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,
“मेरा सिर फोड़ दिया गया था, मेरा पूरा शरीर खून से लथपथ था, फिर भी मैं नहीं डरी। मैं जिंदा शेरनी हूं। मुझे घायल मत करना, वरना खतरनाक हो जाऊंगी।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विरोधी उन्हें कम न आंके क्योंकि उनकी लड़ाई अब भी जारी है।

EC पर भड़कीं ममता, अमित शाह पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार के चार अधिकारियों, जिनमें दो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) शामिल हैं, को निलंबित करने का निर्देश दिया है। इस पर नाराजगी जताते हुए ममता ने आरोप लगाया कि,
“चुनाव आयोग अमित शाह के एजेंट की तरह काम कर रहा है। यह बंगाल का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिम्मत है तो करके देख लो, मैं अपने अधिकारियों को सजा नहीं होने दूंगी।”

मतदाताओं से की सतर्क रहने की अपील

ममता बनर्जी ने जनता से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें और सावधानी बरतें। उन्होंने चेतावनी दी,
“आपका वोटर कार्ड आपकी पहचान है। अगर नाम सूची में नहीं होगा तो चुनाव वाले दिन पछताओगे।”

NRC और बंगालियों पर टिप्पणी

एनआरसी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा,
“असम से बंगालियों को डराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब अगर आप बांग्ला बोलते हैं, तो आपको बांग्लादेशी या रोहिंग्या कहा जाता है। यह बांग्ला भाषा और पहचान पर हमला है।”
जनसभा में उन्होंने ‘जय बांग्ला’ का नारा देते हुए जनता से विरोध का आह्वान किया।

सरकारी कर्मचारियों को दिया भरोसा

राज्य कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए ममता ने कहा,
“आप जनता के लिए काम करते हैं, आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। कोई आपको डरा नहीं सकता। चुनाव के नाम पर कोई उत्पीड़न नहीं होने देंगे।”

भाजपा का पलटवार: “ममता हताश और असुरक्षित”

मुख्यमंत्री के तीखे तेवरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा,
“ममता बनर्जी के भाषण से साफ है कि वह डरी हुई और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनकी बयानबाजी बताती है कि वह अब कमजोर पड़ गई हैं।”

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...