HomeNationalPM मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड...

PM मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित – जानें किन देशों ने दिया सम्मान

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया की सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ प्रदान किया। यह सम्मान नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह ने एक विशेष समारोह में दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है, जो भारत और नामीबिया के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक बन गया है।

मोदी ने सम्मान किया 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान मैं भारत के 1.4 अरब नागरिकों को समर्पित करता हूं। मैं लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में यहां खड़ा हूं और आपके स्नेह के लिए हृदय से आभारी हूं।”

उन्होंने नामीबिया की राष्ट्रपति और वहां की जनता का धन्यवाद करते हुए इस सम्मान को दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताया। इस अवॉर्ड का नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस नामक एक दुर्लभ पौधे पर आधारित है, जो सिर्फ नामीबिया की धरती पर उगता है।


27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान: भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में इज़ाफा

यह पुरस्कार पीएम मोदी को मिला उनका 27वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है, और हाल की उनकी पांच देशों की विदेश यात्रा का चौथा अवॉर्ड। बीते 24 घंटों में यह दूसरा सम्मान है, जिससे भारत की वैश्विक साख और प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता को एक बार फिर मान्यता मिली है।


अब तक किन देशों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया:

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक जिन देशों ने सर्वोच्च नागरिक या विशेष सम्मान दिए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:

  • नामीबिया: ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस

  • ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस

  • त्रिनिदाद और टोबैगो: ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक

  • घाना: ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना

  • साइप्रस: ऑर्डर ऑफ मकारियोस III

  • श्रीलंका: मित्र विभूषणा

  • मॉरीशस: ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन

  • कुवैत: ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर

  • सूडान: ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस

  • बारबाडोस: ऑर्डर ऑफ फ्रीडम

  • डोमिनिका: डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर

  • नाइजर: ऑर्डर ऑफ द नाइजर

  • रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

  • भूटान: ऑर्डर ऑफ सियालपो

  • फ्रांस: लीजन ऑफ ऑनर

  • ग्रीस: ऑर्डर ऑफ ऑनर

  • मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नाइल

  • फिजी: ऑर्डर ऑफ फिजी

  • पापुआ न्यू गिनी: ऑर्डर ऑफ लॉगोहु

  • पवाउ: अबाकी अवार्ड

  • मालदीव: निशान इज्जुद्दीन

  • अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट

  • बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां

  • अफगानिस्तान: ऑर्डर ऑफ घाजी अमीर अमानुल्लाह खान

  • सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज साश

  • संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड

  • फलस्तीन: स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...