HomeNationalPM Modi In Brasilia: ब्रासीलिया में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम...

PM Modi In Brasilia: ब्रासीलिया में गूंजा ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत – देखें खास वीडियो

Date:

ब्रासीलिया। ब्रासीलिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीयों से मुलाकात कर बातचीत की. यहां का माहौल उत्सव जैसा नजर आया. वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी के पहुंचते ही वहां भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे. इसके बाद लोगों ने मोदी–मोदी के नारे भी लगाए.

भारतीय समुदाय से की मुलाकात
पीएम मोदी ने ब्रासीलिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। वहां का माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा नजर आया। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें और अनुभव
ब्रासीलिया पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा कीं। उन्होंने लिखा,
“कुछ समय पहले ही ब्रासीलिया पहुंचा हूं। भारतीय समुदाय ने जो स्वागत किया, वह अविस्मरणीय था। यह फिर साबित करता है कि हमारा प्रवासी भारतीय समाज कितना भावुक है और अपनी संस्कृति से कितना जुड़ा हुआ है।”

ब्रासीलिया एयरपोर्ट पर ‘बटाला मुंडो बैंड’ का स्वागत संगीत
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि ब्रासीलिया एयरपोर्ट पर ‘बटाला मुंडो बैंड’ ने अपनी पारंपरिक धुनों से स्वागत किया। उन्होंने कहा,


“इनकी प्रस्तुति अफ्रीकी-ब्राजील तालवाद्य परंपरा को दर्शाती है, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बहिया की सांबा-रेगे शैली को वैश्विक मंच पर लाने का यह एक सराहनीय प्रयास है।”

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...