HomeNationalपूर्व कांग्रेस सांसद लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान: "राहुल गांधी कभी नहीं...

पूर्व कांग्रेस सांसद लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान: “राहुल गांधी कभी नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री” – नागरिकता पर भी उठाए सवाल

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ‘एमपी तक बैठक’ के दूसरे सीजन में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडिया टुडे ग्रुप के इस विशेष कार्यक्रम में एंकर अकांक्षा ठाकुर से बातचीत में लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने की संभावना, दोहरी नागरिकता और उनकी राजनीतिक सीमाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी पर लक्ष्मण सिंह का तीखा प्रहार

कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य और प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर सवाल पूछा गया तो लक्ष्मण सिंह ने दो टूक कहा –
“भूल जाइए कि वो प्रधानमंत्री बनेंगे। इस पर चर्चा करना भी सही नहीं है।”
जब एंकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विश्वास है कि राहुल गांधी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, तो इस पर लक्ष्मण सिंह ने जवाब दिया –
“जहां तक उन्हें पहुंचना था, वो पहुंच चुके हैं। अब इससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके कई कारण हैं।”

दोहरी नागरिकता पर भी उठाए सवाल

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,
“दोहरी नागरिकता वही व्यक्ति लेता है जिसका परिवार या व्यापार उस देश में हो। राहुल गांधी का कौन सा परिवार या व्यापार विदेश में है, जो उन्होंने दोहरी नागरिकता ली?”
उन्होंने इसे कानूनी मामला बताया और कहा कि इस पर कोर्ट का फैसला आएगा और राहुल गांधी को उसका सामना करना होगा।

कौन हैं लक्ष्मण सिंह?

लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं और प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम रहे हैं। वे पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हाल ही में राहुल गांधी पर उनके तीखे बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके बयानों के कारण वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...