HomeNationalनैनीताल: शैला नेगी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी बधाई, कहा...

नैनीताल: शैला नेगी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी बधाई, कहा – ‘उन्मादी भीड़ के सामने दिखाया अद्भुत साहस”

Date:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल की साहसी युवती शैला नेगी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें उनके साहसिक कदम के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। हरीश रावत ने शैला नेगी की तारीफ करते हुए कहा कि जब नैनीताल में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ का एक हिस्सा उन्मादी रूप लेकर एक वर्ग विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा था, उस वक्त शैला नेगी ने बेबाक होकर इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा कि शैला नेगी ने न सिर्फ अपराधी को सजा देने की बात कही, बल्कि भीड़ द्वारा मामले को हिंदू-मुसलमान का रंग देने और शहर का माहौल खराब करने की भी आलोचना की। रावत ने इसे साहसिक और विवेकपूर्ण कदम बताया और कहा कि जब बहुत से लोग चुप बैठे थे, उस समय शैला नेगी ने हजारों लोगों की भावनाओं को आवाज दी और समाज के सामने सच्चाई रखने का साहस दिखाया।

हरीश रावत ने कहा – “उन्मादी भीड़ के सामने शैला ने जिस प्रकार का साहस दिखाया, वह सराहनीय है। समाज में गलत को गलत कहना ही सच्ची नागरिकता है, और शैला ने इसे निभाया है। ऐसे लोग समाज का गौरव होते हैं।”

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, आनंद रावत, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, प्रवीन शर्मा, कैलाश अधिकारी, मुन्नी तिवारी, सावित्री सनवाल, शार्दुल नेगी समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...