HomeNationalदेश में पहली बार मोबाइल ऐप से होने जा रहा मतदान, क्या...

देश में पहली बार मोबाइल ऐप से होने जा रहा मतदान, क्या हो सकती है इसमें गड़बड़ी? चुनाव आयोग ने किया खुलासा

Date:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारत पहली बार मोबाइल ऐप के ज़रिए मतदान की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए शुरू की जा रही है जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते। इस नई व्यवस्था के तहत कुछ खास वर्ग के लोग अपने स्मार्टफोन से घर बैठे वोट डाल सकेंगे

किन मतदाताओं को मिलेगा मोबाइल वोटिंग का लाभ?

चुनाव आयोग के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, और अन्य राज्यों में निवास कर रहे वोटर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए मतदाता को पहले आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसमें खुद को रजिस्टर करना होगा।

कैसे करें मोबाइल ऐप से वोट?

ऑनलाइन वोटिंग के लिए मतदाता को E-SECBHR नामक ऐप अपने एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल करना होगा। यह ऐप C-DAC द्वारा विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार चुनाव आयोग ने भी एक अलग ऐप जारी किया है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद, मतदाता को अपना वोटर ID नंबर लिंक कर पहचान सत्यापित करनी होगी।

ऐप की सुरक्षा को लेकर क्या कहता है चुनाव आयोग?

इस तकनीक को लेकर लोगों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल है, वह है — क्या यह प्रणाली सुरक्षित है? चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि इस डिजिटल वोटिंग ऐप में सुरक्षा के कई स्तर हैं:

  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो रजिस्टर्ड मतदाता ही लॉगिन कर पाएंगे।

  • मतदाता की पहचान वोटर ID, फेस स्कैनिंग, और फेस मैचिंग तकनीकों से सत्यापित की जाएगी।

  • ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए वोट को पूरी तरह से सुरक्षित और छेड़छाड़-रहित रखा जाएगा।

  • वोटिंग के हर चरण का रिकॉर्ड ऑडिट ट्रेल के रूप में सुरक्षित किया जाएगा, जैसे ईवीएम में VVPAT होता है।

कितने लोग अब तक जुड़ चुके हैं?

चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक करीब 10,000 मतदाता मोबाइल वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, और अनुमान है कि 50,000 से ज्यादा मतदाता इस विकल्प को अपनाएंगे

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...