Saturday, June 21, 2025
HomeNationalकिच्छा में योग दिवस पर भव्य आयोजन, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले...

किच्छा में योग दिवस पर भव्य आयोजन, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले – “योग विश्व शांति का मार्ग”

Date:

किच्छा: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, आवास विकास, किच्छा में योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला और योगाचार्य भूपाल सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और योग साधकों ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग जीवन की शैली है: राजेश शुक्ला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। यह आत्मा और परमात्मा को जोड़ने वाला माध्यम है, जो मन, शरीर और चेतना को संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज यह प्राचीन भारतीय विद्या वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी है और दुनिया को जोड़ने का कार्य कर रही है।

‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर विशेष बल
पीएमश्री राजकीय हाई स्कूल परिसर में पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग शिविर को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने इस वर्ष की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ को अत्यंत सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि जब पर्यावरण और प्रकृति स्वस्थ होंगे, तभी मानव समाज भी स्वस्थ रह सकेगा। योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्वास्थ्य के लिए भी एक प्रभावी माध्यम है।

योगाचार्य का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में योगाचार्य भूपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्रों का अभ्यास कराया गया। साथ ही, रोज़ाना नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देने के लिए भूपाल सिंह नेगी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, हीरा सहगल, राजू सिंधी, महेंद्र पाल, देवेंद्र शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, अजय गर्ग, राजकुमार ठुकराल, देवेंद्र शास्त्री, ठाकुरदास सिंधी, सीपी मित्तल, आरके शर्मा, रितेश मित्तल, मूलचंद राठौर, रमन कोली, विवेक राय, शरण संधू, प्रकाश पंत, मनजीत सिंह, नाजिम मलिक, कविता मान, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, धनीराम, उमाशंकर रस्तोगी, ओम तनेजा, हारून मलिक, जावेद मलिक, संजीव खन्ना, राजकुमार कलरा, संदीप दीक्षित, कमलेश राठौर, अजीत सक्सेना, नितिन वाल्मीकि, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, दया दसीला, कुलदीप बग्गा, मनी सक्सेना, रितिक कश्यप, राजकुमार कोली, रमन कोली, हीरा सरकार, जानकी तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest stories

Digital Danish: भारत में Dropshipping के पिता, जिन्होंने बदली online Business की तस्वीर

भारत के डिजिटल बिजनेस की दुनिया में एक ऐसा...

3000 रुपये में सालभर टोल फ्री सफर! जानिए नई टोल योजना की 5 बड़ी खासियतें

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर...

2027 विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के साथ रहेगी सपा, अखिलेश यादव ने किया एलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ...

G7 का ऐलान: ईरान को नहीं मिल सकता परमाणु हथियार, इजरायल को मिला खुला समर्थन

विश्व की सात प्रमुख लोकतांत्रिक और आर्थिक शक्तियों वाले...

जातीय जनगणना पर सपा-बसपा एक सुर में, अखिलेश और मायावती ने उठाए भरोसे के सवाल

उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी...