HomeNationalपीएम मोदी का तुर्की को स्पष्ट संदेश – “अखंड साइप्रस के साथ...

पीएम मोदी का तुर्की को स्पष्ट संदेश – “अखंड साइप्रस के साथ है भारत”

Date:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान वे तीन देशों की यात्रा कर रहे हैं, जिसका पहला चरण—साइप्रस यात्रा—सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 15 और 16 जून को पीएम मोदी साइप्रस में रहे। यह पिछले 23 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा थी।

पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर वहाँ भव्य स्वागत मिला। राजधानी निकोसिया में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बातचीत की। साथ ही, लिमासोल में प्रधानमंत्री ने स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया।

तुर्की को दिया सख्त संदेश

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया की “ग्रीन लाइन” का दौरा किया, जहाँ से उन्होंने नॉर्थ साइप्रस का वह इलाका देखा जिस पर तुर्की का 51 वर्षों से कब्जा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत, अखंड साइप्रस का समर्थन करता है—यह तुर्की के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। हालांकि, तुर्की भी भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग कर चुका है।

साइप्रस ने किया सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

साइप्रस सरकार ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3’ से नवाजा। इस सम्मान को पीएम मोदी ने भारत की 140 करोड़ जनता, संस्कृति, भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सोच को समर्पित किया।

अब कनाडा में G7 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

साइप्रस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब कनाडा पहुँच चुके हैं। वे 16-17 जून को कनाडा के कनानसकीस शहर में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहाँ वे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...