Saturday, July 12, 2025
HomeNationalकांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसविंदर मानकिया भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक राजेश...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसविंदर मानकिया भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की मौजूदगी में जताया पार्टी नेतृत्व पर भरोसा

Date:

किच्छा क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता जसविंदर सिंह मानकिया ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ग्राम नजीमाबाद निवासी मानकिया ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया।

यह राजनीतिक घटनाक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जहां भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं मानकिया
जसविंदर सिंह मानकिया का राजनीतिक सफर कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहने के साथ जुड़ा रहा है। उन्होंने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मंडी समिति किच्छा के डायरेक्टर और राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

भाजपा में शामिल होने का कारण बताया
भाजपा में शामिल होने के बाद मानकिया ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित हूं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के विकासपरक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान ने मुझे भाजपा की ओर आकर्षित किया। कांग्रेस में वर्षों तक कार्य करने के बावजूद उपेक्षा झेलनी पड़ी, इसीलिए आज मैंने बड़ा फैसला लिया है।”

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागत
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जसविंदर सिंह मानकिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनका भाजपा में आना संगठन के लिए एक बड़ी ताकत है। “भाजपा एक विचारधारा-आधारित पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। मानकिया जैसे अनुभवी नेता का साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा,” उन्होंने कहा।

कई युवा नेता और कार्यकर्ता भी हुए भाजपा में शामिल
जसविंदर सिंह मानकिया के साथ युवा नेता राज सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील राय, मंसूर अली, हरि सिंह, बबलू, विकु कुमार, फिरोज अहमद, शंकर दत्त पाठक, कमल जोशी, शतीश जोशी, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बच्चन सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंद किशोर, क्षेत्र पंचायत सदस्य जय नारायण, परमजीत सिंह पम्मा, परविंदर सिंह, महेंद्र कुमार, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, अंकित पाठक, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, डॉ. सावन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू चौहान, अजय कुमार अज्जू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest stories

रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपी नियुक्ति, बोले- भर्ती अब बिना पर्ची, बिना खर्ची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...