HomeNationalविकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला...

विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और महापौर विकास शर्मा ने किया नेतृत्व

Date:

किच्छा: नगर मंडल किच्छा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” अभियान के तहत एक भव्य संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए महापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को रेखांकित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने भारत की शक्ति और संप्रभुता का संदेश दुनिया को दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की नहीं बल्कि विकास और संगठन की राजनीति करती है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों से सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठित प्रयासों से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा और पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इनमें मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, रुद्रपुर मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री मुकेश कोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर, वरिष्ठ नेता ठाकुर संजीव सिंह, रमन कोली, नाजिम मलिक, शैलि फुटेला, कविता मान, मधु गुप्ता, ओंम तनेजा, जावेद मलिक, राजकुमार कलरा, अजीत सक्सेना, मनी सक्सेना, रितिक कश्यप और अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...