HomeNationalपंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर...

पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साझा कर रहा था खुफिया जानकारी

Date:

पंजाब के तरनतारन जिले से एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था।

मोबाइल से मिली अहम जानकारी
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें कई ऐसे सुराग मिले हैं जो यह साबित करते हैं कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ संपर्क में था और देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लीक कर रहा था।

ISI और खालिस्तानी नेटवर्क से था जुड़ा
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर तरनतारन पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा। गगनदीप सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। वह पिछले पांच वर्षों से इन देशविरोधी तत्वों के साथ जुड़ा हुआ था।

पैसे के बदले लीक कर रहा था गोपनीय जानकारी
जांच में सामने आया है कि गगनदीप सेना की तैनाती, रणनीतिक ठिकानों और अन्य गोपनीय जानकारियों को पाकिस्तानी एजेंसियों तक पहुंचा रहा था। इसके बदले उसे भारतीय चैनलों के माध्यम से पैसे भी मिलते थे।

देशद्रोह का केस दर्ज
तरनतारन के सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी और किन-किन नेटवर्क्स से जुड़ा था और उसने कितनी जानकारियां लीक कीं।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...