HomeNationalबिस्किट पर कैंसर की चेतावनी देख हैरान हुए लोग, अमिताभ बच्चन ने...

बिस्किट पर कैंसर की चेतावनी देख हैरान हुए लोग, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- कमाल है!

Date:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शुरुआत में जहां लोगों को यह वीडियो चौंकाने वाला लगा, वहीं पूरा देखने के बाद सभी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में एक शख्स सिगरेट और गुटखा की दुकान के पास अनोखा बिस्किट बेचता नजर आता है। वह सिगरेट पी रहे लोगों को बिस्किट खाने को कहता है और उनसे इसका स्वाद बताने को कहता है। कई लोग बिस्किट चखते ही थूक देते हैं, क्योंकि उस पर चेतावनी लिखी होती है – “इसे खाने से कैंसर हो सकता है।” यह सुनते ही ज्यादातर लोग मना कर देते हैं।

तब बिस्किट बेचने वाला शख्स चुपचाप एक सवाल करता है – “अगर बिस्किट पर लिखी चेतावनी को आप इतने गंभीरता से लेते हैं, तो सिगरेट पर जो यही चेतावनी छपी होती है, उसे क्यों नजरअंदाज करते हैं?”

वीडियो के अंत में एक दमदार मैसेज सुनाई देता है –
“जब वही कैंसर वाली वॉर्निंग हमने बिस्किट पर डाली तो आपने झट से पकड़ ली, बड़े समझदार हैं आप… वाह! तो अगली बार यही समझदारी सिगरेट लेते हुए भी दिखाइएगा।”

यह वीडियो इंडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर जारी किया गया है।
अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – “बहुत ही इनोवेटिव आइडिया है।”

यूजर्स इस वीडियो को देखकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं – “संदेश तो छोटा है, पर असर गहरा है!”

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...