HomeNationalनगर निगम मेयर अजय वर्मा की युवाओं के लिए पहल: शहर में...

नगर निगम मेयर अजय वर्मा की युवाओं के लिए पहल: शहर में तैयार हो रहे 7 ओपन जिम, युवा मुफ्त में कर सकेंगे एक्सरसाइज

Date:

अल्मोड़ा। नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने युवाओं के हित में एक सराहनीय कदम उठाते हुए नगर के सात अलग-अलग स्थानों पर ओपन जिम स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इन जिमों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही इन्हें जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

मेयर अजय वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में अब तक युवाओं के लिए न तो खेलने की पर्याप्त जगह थी और न ही व्यायाम के संसाधन। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के एनटीडी चिल्ड्रन पार्क, मोहन चंद्र उप्रेती पार्क, दीन दयाल उपाध्याय पार्क, शहीद पार्क पांडेयखोला, स्वच्छता समिति पार्क, कर्नाटकखोला, और ऑफिसर्स क्लब पार्क को विकसित कर उनमें ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां युवा निशुल्क व्यायाम कर सकेंगे।

शनिवार को मेयर अजय वर्मा ने कर्नाटकखोला पार्क में बन रहे ओपन जिम का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री और भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखने और उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए मेयर की यह योजना आने वाले समय में “मील का पत्थर” साबित होगी। उन्होंने कहा कि ये ओपन जिम न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होंगे, बल्कि नगर के सौंदर्यीकरण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में नगर निगम अल्मोड़ा की सरकार नगर को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने की दिशा में प्रभावी रणनीति के साथ कार्य कर रही है। ओपन जिम उसी का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

इस निरीक्षण के दौरान मेयर अजय वर्मा के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, सुनील कर्नाटक, हेम जोशी, अशोक सिंह, कपिल मल्होत्रा, गोविंद मटेला, दीपक पोखरिया, अभिषेक तिवारी, निखिल तिवारी, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...