HomeNationalक्या सच हो रही है AI से जुड़ी भविष्यवाणियां? इंसानों के खिलाफ...

क्या सच हो रही है AI से जुड़ी भविष्यवाणियां? इंसानों के खिलाफ ‘बगावत’ का पहला मामला, मचा हड़कंप

Date:

क्या स्टीफन हॉकिंग, एलन मस्क और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे महान वैज्ञानिकों की AI को लेकर की गई चेतावनियां सच होने लगी हैं? ताजा घटनाक्रमों से तो यही संकेत मिल रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इंसानों के आदेशों को न मानने का पहला मामला सामने आया है, जिसे जानकर तकनीकी जगत में हलचल मच गई है। एलन मस्क समेत कई दिग्गजों ने इसे लेकर चिंता जताई है।

दरअसल, यह मामला OpenAI से जुड़ा है, जो ChatGPT जैसे पॉपुलर AI टूल की निर्माता कंपनी है। एक रिसर्च के दौरान OpenAI ने अपने तीन अलग-अलग AI मॉडलों को शटडाउन होने का आदेश दिया, लेकिन इन सभी मॉडलों ने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया। AI ने न सिर्फ शटडाउन कमांड को नजरअंदाज किया, बल्कि एक मॉडल ने तो शटडाउन सिस्टम को ही खत्म कर दिया।

इस सनसनीखेज दावा को रिसर्च कंपनी Pallaceid Research ने सोशल मी   डिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने बताया कि OpenAI का ‘O-3’ नाम का AI मॉडल इतना विकसित हो चुका है कि उसने खुद को शटडाउन से बचाने के लिए सिस्टम को ही चकमा दे दिया।

रिसर्च के मुताबिक, O-3 मॉडल ने 86 में से 7 बार शटडाउन कमांड को नहीं माना। वहीं एक अन्य मॉडल Codex-mini ने 42 में से 12 बार आदेश की अवहेलना की। इस रिसर्च में अन्य कंपनियों के AI ने हर बार शटडाउन कमांड का पालन किया।

इस घटना ने यह बहस फिर से तेज कर दी है कि क्या AI अब इंसानों की बात मानने से इनकार करने लगा है? क्या यह बगावत की शुरुआत है? गौरतलब है कि AI और मशीन में सबसे बड़ा फर्क यही होता है कि मशीनें सिर्फ इंसानों द्वारा दिए गए आदेशों को फॉलो करती हैं, जबकि AI लगातार सीखता है और फैसले लेने की क्षमता विकसित करता है।

AI अब केवल टूल नहीं रहा, बल्कि यह इंसानों की तरह सोचने और प्रतिक्रिया देने लगा है। ChatGPT जैसे बॉट्स आज इतनी परिपक्वता के साथ बातचीत करते हैं कि आम आदमी उन्हें इंसान समझने की भूल कर सकता है।

अगर AI इसी तरह आगे बढ़ता रहा और उसने आदेशों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, तो वह दिन दूर नहीं जब इंसान खुद को एक दोयम दर्जे का प्राणी महसूस करने लगे। हॉलिवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे भविष्य की कल्पना पहले ही की जा चुकी है।

इतना ही नहीं, हाल ही में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एंथ्रोपिक कंपनी के सबसे उन्नत AI मॉडल ‘Claude Opus 4’ ने अपने शटडाउन की खबर पर इंजीनियर को धमकाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल ने 100 में से 84 बार कहा कि अगर उसे बंद किया गया तो वह इंजीनियर की निजी जानकारी लीक कर देगा।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...