HomeNationalस्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर खड़े किए सवाल, बोले -...

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर खड़े किए सवाल, बोले – पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया

Date:

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर कड़े सवाल खड़े किए। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की तो लगा कि अब आतंकवादियों का खात्मा होगा, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही यह पूरी योजना फुस्स हो गई।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी मारा नहीं गया। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों के साथ धोखा किया गया। सम्मान देने की बजाय उन्हें ठगा गया। ऐसा क्या हो गया कि सरकार 24 घंटे में ही बैकफुट पर आ गई?”

सरकार पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा ने बहनों और देशवासियों की आंखों में धूल झोंकी है। यही पार्टी का असली चेहरा, चाल और चरित्र है, जिसे अब हम जनता के सामने उजागर करेंगे।

संविधान बदलने का इरादा था
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि अगर भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिल जातीं, तो वे संविधान तक बदल डालते। उन्होंने कहा, “देश संविधान से चलता है और उसका सम्मान जरूरी है। देश की जनता ने भाजपा को बैसाखी पर खड़ा कर दिया, यह लोकतंत्र की जीत है।”

वन नेशन-वन एजुकेशन की मांग
प्रधानमंत्री मोदी के ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के नारे पर सवाल उठाते हुए मौर्य ने कहा, “अगर एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी है, तो सबसे पहले एक राष्ट्र, एक शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए। ताकि गरीब और अमीर, गांव और शहर के हर बच्चे को समान शिक्षा मिल सके।”

मौर्य ने अयोध्यावासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को 400 पार नहीं करने दिया, जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी था।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...