HomeNationalराहुल गांधी का आरोप: "जयशंकर की चुप्पी रहस्यमयी, पाकिस्तान को हमारे नुकसान...

राहुल गांधी का आरोप: “जयशंकर की चुप्पी रहस्यमयी, पाकिस्तान को हमारे नुकसान की जानकारी कैसे मिली?”

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने सवाल उठाया कि भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन के बारे में पाकिस्तान को पहले से जानकारी कैसे थी। राहुल गांधी ने कहा, “विदेश मंत्री की चुप्पी खुद में एक बड़ा सवाल है। ये सिर्फ चुप रहना नहीं, बल्कि गंभीर संदेह पैदा करने वाली बात है। देश को हकीकत जानने का पूरा हक है।”

“ये गलती नहीं, अपराध है” – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पहले ही पाकिस्तान को दे दी थी। उन्होंने कहा, “हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर खुद यह स्वीकार किया है।”

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा:

  1. इस सूचना को साझा करने की अनुमति किसने दी?

  2. इसके चलते भारतीय वायुसेना ने कितने विमान खोए?

विदेश मंत्रालय का खंडन

राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, एस. जयशंकर ने कहा था कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी – यह एक रणनीतिक संदेश था, न कि ऑपरेशन से पहले की कोई सूचना।

मंत्रालय ने राहुल के आरोपों को “तथ्यहीन और भ्रामक” करार दिया और कहा कि इस तरह के बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।

पहले भी उठाया था मुद्दा

राहुल गांधी ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर जयशंकर का वीडियो शेयर कर दावा किया था कि पाकिस्तान को पहले से जानकारी दी गई थी। उस वीडियो के आधार पर ही उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है और इसे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन’ बताया है।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...