HomeNationalजासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, तीन बार गई थी...

जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, तीन बार गई थी पाकिस्तान, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Date:

हरियाणा के हिसार में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है और अक्सर यात्रा से जुड़े वीडियो शेयर करती थी।

पाकिस्तान में बने संदिग्ध संपर्क

पुलिस पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह 2023 में पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। इसी संपर्क के बाद वह दो बार पाकिस्तान गई। वहां उसने दानिश के संपर्क से अली अहवान से मुलाकात की, जिसने उसकी मुलाकात पाकिस्तानी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी एजेंसियों के अधिकारियों से करवाई।

व्हाट्सएप-टेलीग्राम से भेजती थी संवेदनशील जानकारी

ज्योति ने बताया कि वह पाकिस्तान से लौटने के बाद भी दानिश, अली, राणा शहबाज और शाकिर से व्हाट्सएप, स्नैपचैट और टेलीग्राम के जरिए लगातार संपर्क में रही और देश विरोधी जानकारियां उन्हें भेजती रही। उसने शाकिर का नंबर अपने फोन में ‘जट रंधावा’ के नाम से सेव कर रखा था, ताकि किसी को शक न हो।

पाकिस्तानी एजेंसियों से सीधे संपर्क

ज्योति ने यह भी स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसियों के ऑपरेटिव्स के सीधे संपर्क में थी। खास बात यह है कि अहसान उर रहीम उर्फ दानिश को भारत सरकार पहले ही “पर्सन नॉन ग्राटा” घोषित कर चुकी है। अब ज्योति को भी उसी आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर अदालत में पेश करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि यह केस देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है और जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...