Friday, October 24, 2025
HomeNationalहरिद्वारः चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने...

हरिद्वारः चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

TN9 हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां जनपद में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, महंत रोहित गिरी पर पंजाब (लुधियाना) की महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज था। इसी के चलते महंत के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। लेकिन, वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर यह गिरफ्तारी की गई है।

“महंत ने महिला को अलग-अलग नंबरों से किया व्हाट्सएप कॉल”k
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (लुधियाना) निवासी एक महिला ने महंत रोहित गिरी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि लगभग एक वर्ष पहले वह अपने घर की सुख शांति के लिए हवन कराने हरिद्वार आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात महंत रोहित गिरी से हुई। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। महिला का कहना है कि घर की परेशानियों में वह इतनी उलझी हुई थी। कि महंत की मंशा को समझ ही नहीं पाई।

“महंत ने महिला से सुनसान जगह पर की छेड़छाड़”
महिला के सामने महंत का असली चेहरा तब सामने आया। जब बीती 14 मार्च को महंत लुधियाना पहुंच गया। यहां उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया। इसके बाद रोहित गिरी उसे कार में सुनसान जगह ले गया और छेड़खानी की। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ। लेकिन, महंत कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था।

पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से महंत को किया गिरफ्तार  
इसके बाद पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। यहां थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो गई।

Latest stories

किच्छा: बछिया के साथ दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

उत्तराखंड के किच्छा में एक चौंकाने वाला मामला सामने...

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव...

स्वदेशी दीपावली मेले से बढ़ी रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा की लोकप्रियता

रुद्रपुर, उत्तराखंड का एक औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र, इस...

सावधान: मिठास के पीछे छिपा खतरा, क्या धीमा जहर तो नहीं खा रहे आप?

रुद्रपुर। दीपावली जैसे त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो...