HomeNationalक्रिकेटर शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा-...

क्रिकेटर शिखर धवन का कर्नल सोफिया कुरैशी पर पोस्ट वायरल, लिखा- ‘भारतीय मुसलमा…

Date:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी देशभक्ति भरी सोच को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की तारीफ़ करते हुए उन तमाम भारतीय मुस्लिमों को भी सलाम किया है जिन्होंने देश के लिए जंग लड़ी और एकता की मिसाल पेश की।

धवन ने अपनी पोस्ट में लिखा,
“भारत की आत्मा इसकी एकता में निहित है। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुस्लिम नागरिकों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज़ के लिए खड़े हैं। जय हिंद!”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देशभर के लोग सराह रहे हैं। शिखर धवन का यह बयान उस समय आया है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश का माहौल भावनात्मक और गर्व से भरा हुआ है।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चर्चा में आई हैं। इस ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए भारतीय सेना की ओर से दो महिला अधिकारी सामने आई थीं – वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और थलसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने खास तौर पर हिन्दू पहचान वाले लोगों को निशाना बनाया, जिससे भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा सके। लेकिन भारत की जनता और सरकार ने आतंकियों की इस साज़िश को नाकाम कर दिया।

इसके जवाब में, भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देते हुए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई सटीक, साहसिक और संदेश देने वाली थी कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी हद तक जा सकता है।

पाकिस्तान पर पहले भी कर चुके हैं तीखा वार

शिखर धवन इससे पहले भी पाकिस्तान की हरकतों पर तीखा हमला कर चुके हैं। 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन किए जाने पर धवन ने ट्वीट किया था –
“घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया।”

इसके अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा जम्मू में ड्रोन हमलों को विफल किए जाने पर भी धवन ने जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए लिखा था –
“हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद!”

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...