HomeNationalउत्तराखंड के इस क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुलिस जांच में हुआ...

उत्तराखंड के इस क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Date:

TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल उस समय गर्म हो गया। जब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आसमान में संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए है। पुलिस ने संबंधित मामले की जांच की। बताया गया कि जांच में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र ग्राम मैहसासा से सामने आया है। जहां एक युवक ने आसमान में दो ड्रोन उड़ने का विडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते विडियो जमकर वायरल होने लगा। लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। साथ ही लोग संबंधित मामले में एक-दूसरे से जानकारी लेने के लिए संपर्क करते दिखे। इसी बीच पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने ग्राम मैहसासा में लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। साथ भी कहा कि अगर ग्राम में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होती है। तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...