HomeNationalनगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू, ठेकेदार की मनमानी और मांगों...

नगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू, ठेकेदार की मनमानी और मांगों की अनदेखी के खिलाफ विरोध तेज

Date:

किच्छा: देवभूमि उत्तराखंड के किच्छा में नगर पालिका कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। यह आंदोलन नगर पालिका स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इस आंदोलन की अगुवाई उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष विनोद कुमार और भावाधस जिला अध्यक्ष नितिन चरण वाल्मीकि कर रहे हैं। उनके साथ राजेश कुमार, सुदेश कुमार, रामचंद्र कोली, राहुल कुमार, रजनी, रोहित वाल्मीकि, अजय कुमार, निवास बाबू, प्रदीप कुमार, बिट्टन, रमेश, सुनील, संदीप कुमार, सुरेश, राजू, बिना, विजय, सोनी, राजेंद्र, सपना, शकुंतला, पूनम, गौरव, रवि, विक्की, सुमन, सुंदरी सहित दर्जनों कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार में शामिल हुए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...