HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनने के साथ किया निर्माणाधीन मंदिर का...

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनने के साथ किया निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण

Date:

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई स्थित अपने आवास पर रात्रि प्रवास के उपरांत सोमवार की सुबह नगला तराई में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा मंदिर में पानी व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जो कार्यदाई संस्था अथवा ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर द्वारा अपने अग्रिम कार्यक्रम हेतु जनपद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, गुंजन सुखीजा,भवानी भंडारी, जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, अशोक जोशी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल,भूपेंद्र सिंह धौनी, अधिशाषी अभियंता आरडब्लूडी अमित भारती, सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जनता उपस्थित रहे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...