HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर के होटल में शराब के नशे में धुत रंगे हाथ पकड़े...

रुद्रपुर के होटल में शराब के नशे में धुत रंगे हाथ पकड़े गए व्यापारी और युवती, पत्नी ने सरेआम की चप्पलों से पिटाई, मामला पहुंचा पुलिस चौकी

Date:

राजीव चावला/ एडिटर

रुद्रपुर। शहर में शनिवार देर रात उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यापारी अपनी शोरूम में काम करने वाली युवती के साथ नशे की हालत में होटल पहुंचा। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब व्यापारी की पत्नी अचानक मौके पर पहुंच गई और अपने पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते होटल में तमाशा खड़ा हो गया, जिसे देख होटल स्टाफ और अन्य लोग हैरान रह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चौकी ले गई। वहीं युवती के परिजनों को भी चौकी बुलाया गया, जहां काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया। युवती के परिजनों ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया।

फिलहाल इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है, लेकिन पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यापारी की करतूत को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...