HomeNationalभारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात पर अमेरिका के बाद आया...

भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात पर अमेरिका के बाद आया चीन का ‘सख्त’ बयान

Date:

बीजिंग – भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात पर अब चीन ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के बाद चीन ने भी दोनों देशों से अपील की है कि वे संयम बरतें और तनाव को और न बढ़ने दें। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान के हालात पर करीबी नजर रखे हुए है और मौजूदा स्थिति से गंभीर रूप से चिंतित है।

चीन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम भारत और पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वे क्षेत्रीय स्थिरता को प्राथमिकता दें, शांति बनाए रखें और सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। किसी भी ऐसे कदम से बचें जिससे तनाव और बढ़े।” चीन ने यह भी कहा है कि वह इस मसले पर कोई रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

इससे पहले अमेरिका भी इस मामले में अपनी चिंता जता चुका है। शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और तनाव कम करने के रास्ते तलाशने का आग्रह किया। अमेरिका ने रचनात्मक संवाद के जरिए समाधान निकालने में मदद की पेशकश भी की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 20 दिनों से हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ गई है। इसी कड़ी में भारत ने 6 मई की रात पाकिस्तान के भीतर मिसाइल हमले किए। इसके बाद शनिवार को भारतीय सेना ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, चकवाल के मुरीद एयरबेस और झंग के रफीकी एयरबेस को भी निशाना बनाया।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी भारत पर फतह मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जो नाकाम रही। दोनों देशों के बीच इस तरह की सैन्य कार्रवाई और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल दुनिया भर के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...