HomeNationalजम्मू-कश्मीर के कई शहरों में लगातार हमले, एक इमारत पर हमला, पूरे...

जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में लगातार हमले, एक इमारत पर हमला, पूरे इलाके में अलर्ट सायरन गूंजे

Date:

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार हमले जारी हैं। उधमपुर क्षेत्र में पाकिस्तानी मिसाइल गिरने की खबर है, जिसके बाद इलाके में तेज धमाका हुआ और धुएं के गुबार उठते देखे गए। जम्मू में एक बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, जबकि अखनूर में तीन तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। पुंछ इलाके में भी लगातार धमाकों की सूचना मिल रही है। पूरे क्षेत्र में अब भी अलर्ट सायरन बज रहे हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

राजस्थान भी दहला धमाकों से:
जैसलमेर के भणियाणा इलाके में भी देर रात जोरदार धमाके हुए। 40 से 50 किलोमीटर तक के ग्रामीण इलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने आसमान में दो हवाई जहाजों की तेज आवाजें भी सुनीं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका किस स्थान पर हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि कल शाम 4 बजे से रात 6 बजे तक पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट रहा।

दिल्ली पर मिसाइल हमला:
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल दिल्ली पर दागी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने सिरसा के पास इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। समय रहते इस मिसाइल को रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...