Thursday, October 23, 2025
HomeUdhamSinghNagarयूथ कांग्रेस ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में फूंका...

यूथ कांग्रेस ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में फूंका पुतला

Date:

खटीमा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंगलवार के दिन नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हो प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ उत्तराखंड सरकार के पुतले का दहन किया और अपना रोष जताया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इस समय बदहाल अवस्था में है। प्रदेश में आए दिन महिला उत्पीड़न, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही है और प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारियां को ना निभाते हुए केवल अपने लाभ के लिए काम कर रही है। जिसके चलते प्रदेश में नारी उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यदि इस स्थिति का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह सरकार का पुतला दहन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर, विक्रम बगला, मोहम्मद ताहिर, शहाबुद्दीन अंसारी, लक्ष्मण सिंह राणा, मनीष राणा, पंकज मेहता, विजय चंद, उमेश चंद्र, राहुल कुमार, सलमान अली, राजकुमार, गोपालचंद, प्रमोद जोशी, शुभम भंडारी, हिमांशु तिवारी, प्रकाश विष्ट आदि उपस्थित रहे।

Latest stories

किच्छा: बछिया के साथ दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

उत्तराखंड के किच्छा में एक चौंकाने वाला मामला सामने...

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव...

स्वदेशी दीपावली मेले से बढ़ी रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा की लोकप्रियता

रुद्रपुर, उत्तराखंड का एक औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र, इस...

सावधान: मिठास के पीछे छिपा खतरा, क्या धीमा जहर तो नहीं खा रहे आप?

रुद्रपुर। दीपावली जैसे त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो...