HomeNationalUttarakhand: राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई कड़ी आपत्ति;...

Uttarakhand: राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताई कड़ी आपत्ति; राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत

Date:

TN9 बदरीनाथ: राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया है।

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति के बारे में गलत बयान दिया था, जिससे सनातन धर्मी आहत हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिससे उनको हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाता है।

बदरीनाथ धाम में स्थित शंकराचार्य आश्रम में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। कुछ लोग तीर्थ स्थलों पर अमर्यादित व्यवहार करते हैं, जिससे धामों की महत्ता के साथ श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचती है। तीर्थाटन व पर्यटन में अंतर को समझना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले हर श्रद्धालु के लिए दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए।

देवभूमि से यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि श्रद्धालु बिना दर्शन के लौटे हैं। वहीं चारों धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से ब्रह्मकपाल में श्राद्ध किया जाएगा।

Latest stories

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...

होटल विवाद पर आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी, कांग्रेस के धरने के बाद काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप...

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, कई घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल...