HomeNainitalमासूम से दरिंदगी के चार दिन बाद भी नहीं थमा आक्रोश, फाँसी...

मासूम से दरिंदगी के चार दिन बाद भी नहीं थमा आक्रोश, फाँसी की मांग कर रही नैनीताल की महिलाएं।

Date:

नैनीताल में मासूम से दरिंदगी के चार दिन बाद भी नहीं थमा आक्रोश….

रिपोर्ट: अंकिता मेहरा, नैनीताल

नैनीताल। नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन शहर में गुस्से की आग अब भी शांत नहीं हुई है। मंगलवार को गांधी चौक पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुटकर अपना विरोध दर्ज कराया और आरोपी को फांसी देने की मांग की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने माल रोड पर जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद सभी महिलाएं गांधी चौक पर एकत्र हुईं और नाबालिग के साथ हुए अपराध के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषी को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग की।

पुलिस ने वारदात के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पर्यटकों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इस बीच थाने के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के वीडियो फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...