Sunday, January 25, 2026
HomeNationalसिडकुल में बिजली के टावर से लटका मिला युवक का शव, हत्या...

सिडकुल में बिजली के टावर से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी

Date:

TN9 रुद्रपुर: सिडकुल में बिजली के एक टावर से शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। 20 वर्षीय मृत युवक का नाम प्रेम बताया जा रहा है, वह यहां सिडकुल की सिंडिकेट कंपनी में हेल्पर का काम करता था ।

उसके चचेरे भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूलत : रामपुर के निवासी हैं और यहां ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहते हैं। उसने बताया कि प्रेम उससे झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। उसने किसी से भी रंजिश का इनकार किया। उसका कहना था कि प्रेम दो भाई हैं। महेंद्र का कहना है कि उन्हें रुद्रपुर आए हुए तीन से चार महीने ही हुए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को लटकाया गया या फिर युवक खुद लटका ? इसकी जांच की जा रही है। इधर, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा नेता सुशील गाबा भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने इस घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा कि ट्रांजिट कैंप में नशा खुलेआम बिक रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis hacklink market