HomeNationalचलते टेंपो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, टेंपो चालक समेत 3...

चलते टेंपो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, टेंपो चालक समेत 3 गिरफ्तार

Date:

TN9 रुद्रपुर: चलते टेंपो में 50 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गदरपुर पुलिस ने इस मामले में टेंपो चालक समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह टेंपो भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही महिला से लूटी गई पायल व लूटे गए रुपयों में से भी कुछ रकम बरामद की गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली से लौट रही एक महिला काशीपुर में रेलवे स्टेशन पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान वहाँ एक टेंपो आकर रुका, टेंपो चालक ने खुद को गदरपुर का निवासी होना बताकर महिला को केलाखेड़ा छोड़ने का भरोसा दिलाया और टेंपो में बिठा लिया। कुछ और सवारियां भी टेंपो में बैठी लेकिन सभी रास्ते में उतर गईं। रास्ते में टेंपो चालक के दो और साथी सवार हुए जो नशे में थे।

इन लोगों ने 50 वर्षीय महिला के साथ पहले लूटपाट और फिर छेड़छाड़ की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ की उससे पायल और ₹10000 लूट लिए। बाद में ये लोग उसे गदरपुर में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया और उसके दो साथी भी पकड़े गए।

पकड़े गए लोगों में गौरव रावत पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी विवेकानंद स्कूल के पास माजराशिला थाना गदरपुर, अमित गुप्ता पुत्र ऋषि गुप्ता निवासी ब्लॉक मोड गदरपुर तथा विक्की पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड नंबर 4 इंटर कॉलेज के पीछे गदरपुर शामिल हैं। इन लोगों की निशानदेही पर टेंपो संख्या uk06 टीए 7172 को भी बरामद कर लिया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...