HomeNationalनागराज पर बनेगी फिल्म, करण जौहर करेंगे डारेक्शन

नागराज पर बनेगी फिल्म, करण जौहर करेंगे डारेक्शन

Date:

इच्छाधारी नाग-नागिन की कहानियां भारतीय दर्शकों के लिए कोई नई बात नहीं हैं। फिल्मों से लेकर टीवी तक, इस कॉन्सेप्ट को खूब पसंद किया गया है। श्रीदेवी की ‘नगीना’ और ‘निगाहें’ जैसी क्लासिक फिल्मों से लेकर एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन’ तक, इन कहानियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब इसी फैंटेसी दुनिया को बड़े पर्दे पर फिर से लाने जा रहे हैं फिल्ममेकर करण जौहर, अपनी नई फिल्म ‘नागजिला’ के जरिए।

इस बार कहानी होगी एक इच्छाधारी नाग की, और इस दमदार किरदार में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कार्तिक का रहस्यमयी अवतार देखने को मिला।

पोस्टर में कार्तिक आर्यन शर्टलेस अवतार में नीली जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों ओर सांपों का झुंड है और वह एक सांपों से भरे कमरे से बाहर शहर की ओर देखते नजर आते हैं। पोस्टर में दिलचस्प बात ये है कि इसमें कार्तिक की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

“इच्छाधारी नाग। रूप बदलने की शक्ति रखने वाले सांप, जैसे कि मैं – प्रियमवदेश्वर प्यारे चंद, उम्र 631 साल। इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर।”

फिल्म का टाइटल है ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’, और जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह फिल्म एक पौराणिक फैंटेसी ड्रामा होने वाली है जिसमें एक्शन, थ्रिल और काल्पनिकता का जबरदस्त मेल होगा।

करण जौहर ने इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इच्छाधारी नाग की कहानी को आधुनिक अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...