HomeNationalमसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग, हादसे के दौरान कार...

मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग, हादसे के दौरान कार में 6 लोग थे सवार, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई

Date:

TN9 मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को पर्यटकों की कार में आग लगी है। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। वहीं, कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मसूरी के केंपटी रोड पर हुई है। यहां रविवार को जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही एक कार में से धुंआ निकलने लगा। कार चालक गाड़ी को बीच सड़क से किनारे पर ले जाकर खड़ा करने के प्रयास में था। वहीं, देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। सभी ने कार में से शीघ्रता से बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक घटना में कार लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। बताया गया कि कार में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ये सभी देहरादून के रहने वाले है। कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...