HomeDehradunउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 12वीं की छात्रा ने की...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, मचा कोहराम।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुड़कावाला में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फेल होने के चलते आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि बीते दिन ही उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा फेल हो गई थी। इससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा को परिजन गंभीर हालत में हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है, डोईवाला कोतवाली के सीओ शिशुपाल सिंह राणा ने जानकारी दी कि छात्रा परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से आहत थी और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ये घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि एक नतीजा, एक नंबर ज़िंदगी से बड़ा नहीं होता… जरूरत है कि हम बच्चों को समझाएं कि हार अंत नहीं, एक नई शुरुआत होती है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...